मिर्ज़ा ग़ालिब ~मेहरबाँ हो के

मेहरबाँ हो के बुला लो मुझे चाहो जिस वक़्त
मैं गया वक़्त नहीं हूँ कि फिर आ भी न सकूँ

ज़ोफ़ में ताना-ए-अग्यार का शिकवा क्या है
बात कुछ सर तो नहीं है कि उठा भी न सकूँ

ज़हर मिलता ही नहीं मुझ को सितमगर वर्ना
क्या क़सम है तिरे मिलने की कि खा भी न सकूँ

इस क़दर ज़ब्त कहाँ है कभी आ भी न सकूँ
सितम इतना तो न कीजे कि उठा भी न सकूँ

लग गई आग अगर घर को तो अंदेशा क्या
शो’ला-ए-दिल तो नहीं है कि बुझा भी न सकूँ

तुम न आओगे तो मरने की हैं सौ तदबीरें
मौत कुछ तुम तो नहीं हो कि बुला भी न सकूँ

हँस के बुलवाइए मिट जाएगा सब दिल का गिला
क्या तसव्वुर है तुम्हारा कि मिटा भी न सकूँ

~ मिर्ज़ा ग़ालिब (27.12.1797 – 15.2.1869)

આજે આ મહાન શાયરનો જન્મદિવસ.

અત્યંત વિખ્યાત શાયર, ઉર્દુ અને ફારસીના શાયર મિર્ઝા ગાલિબનું આખું નામ અસદ ઉલ્લાહ ખાન.

1969માં ભારતીય ટપાલ વિભાગે તેમની મૃત્યુ શતાબ્દીના અવસર પર ટપાલ ટિકિટ બહાર પાડી હતી.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *