फ़हमी बदायूनी ~ तेरे जैसा

🥀 🥀

फ़हमी बदायूनी

तेरे जैसा कोई मिला ही नहीं
कैसे मिलता कहीं पे था ही नहीं

घर के मलबे से घर बना ही नहीं
ज़लज़ले का असर गया ही नहीं

मुझ पे हो कर गुज़र गई दुनिया
मैं तिरी राह से हटा ही नहीं

कल से मसरूफ़-ए-खैरियत मैं हूँ
शेर ताज़ा कोई हुआ ही नहीं

रात भी हम ने ही सदारत की
बज़्म में और कोई था ही नहीं

यार तुम को कहाँ कहाँ ढूँडा
जाओ तुम से मैं बोलता ही नहीं

याद है जो उसी को याद करो
हिज्र की दूसरी दवा ही नहीं

~ फ़हमी बदायूनी

વિખ્યાત શાયરને આખરી સલામ

સૌજન્ય : રેખ્તા

1 thought on “फ़हमी बदायूनी ~ तेरे जैसा”

  1. અંકુર ત્રિવેદી

    जाओ तुम से मैं बोलता ही नहीं 🙂‍↔️

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *